लाइव न्यूज़ :

मेघालय खदान हादसा : बचाव कर्मी संदिग्ध लाश निकालने में असफल

By भाषा | Updated: June 17, 2021 22:32 IST

Open in App

शिलांग, 17 जून मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में 152 मीटर गहरी कोयला खदान से बचाव कर्मी बृहस्पतिवार को तल पर मलबा होने की वजह से 'संदिग्ध वस्तु', को बाहर निकालने में असफल रहे। माना जा रहे हैं कि वह खनिक का शव है। इस खदान में 30 मई से पांच लोग फंसे हुए हैं।

जिला उपायुक्त ई खारमाल्कि ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भारतीय नौसेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के गोताखारों ने बुधवार को ही शव का पता लगा लिया था लेकिन अबतक कोई पहचान करने नहीं आया। इस संबंध में खदान में फंसे मजदूरों के परिवार को सूचना भेजी गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘नौसेना के गोताखोर संदिग्ध वस्तु को आज बाहर नहीं निकाल पाए क्योंकि वह मुख्य सुरंग में मलबे में फंसी है। गोताखोर दोपहर करीब दो बजकर 45 मिनट पर बाहर आ गए और कल दोबारा से कोशिश करेंगे।’’

नौसेना ने मंगलवार को दो संदिग्ध वस्तुओं का पता लगाया था, संदेह है कि वे खनिकों के शव हैं। वहीं, 10 उच्च क्षमता के पंपों की मदद से खदान से पानी निकालने का काम चल रहा है और नौसेना के गोताखोरों द्वारा बृहस्पतिवार को अभियान शुरू करने से थोडी देर पहले मुख्य सुरंग के जलस्तर छह मीटर और कमी आई है, पहले यह स्तर 46 मीटर दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो