लाइव न्यूज़ :

मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा ने विकास के प्रतिमान स्थापित किए, इन राज्यों पर देश को गर्व: उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: January 21, 2021 12:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के राज्य दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थापना के बाद से तीनों राज्यों ने विकास के जो प्रतिमान स्थापित किए हैं और उन पर सारे देश को गर्व है।

गौरतलब है कि मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा 1972 में आज के ही दिन पूर्ण राज्य बने ।

उपराष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के राज्य दिवस पर तीनों प्रदेशों के निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं । ’’

नायडू ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र पर प्रकृति और संस्कृति की असीम अनुकम्पा रही है और लोगों में जीवन के प्रति अद्भुत जिजीविषा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ राष्ट्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता में, पूर्वोत्तर क्षेत्र का विशिष्ट योगदान रहा है। यहां के लोगों ने अपनी स्वस्थ जीवन शैली से पूरे देश को राह दिखाई है।’’

वेंकैया नायडू ने कहा, ‘‘ अपनी स्थापना के बाद से तीनों राज्यों ने विकास के जो प्रतिमान स्थापित किए हैं, उन पर सारे देश को गर्व है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी यह विकास यात्रा निर्बाध चलती रहेगी। इस विशेष दिवस पर हार्दिक बधाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह