लाइव न्यूज़ :

मेघालय के गृह मंत्री ने हिंसा के बीच इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: August 15, 2021 22:16 IST

Open in App

शिलांग , 15 अगस्त मेघालय के गृह मंत्री लहकमन रिम्बुई ने पूर्व उग्रवादी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने को लेकर शिलॉन्ग में हुई हिंसा के बीच रविवार को इस्तीफा दे दिया।

रिम्बुई ने मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा से चेरिस्टरफील्ड थांगखियु नामक उग्रवादी के समर्पण करने के बाद पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले की न्यायिक जांच गठित करने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री को संबोधित त्यागपत्र में उन्होंने कहा, '' मैं उस घटना को लेकर आश्चर्य व्यक्त करता हूं, जहां कानून के सिद्धांतों को लांघते हुए चेरिस्टरफील्ड थांगखियु के आवास पर पुलिस की छापेमारी के बाद उसे मार गिराया गया।''

रिम्बुई ने कहा, '' मैं आपसे खुद को गृह (पुलिस) विभाग की जिम्मेदारी से तत्काल मुक्त किए जाने का आग्रह करता हूं। इससे सरकार द्वारा घटना के पीछे का सच सामने लाने के लिए गठित जांच निष्पक्ष एवं स्वतंत्र तरह से हो सकेगी। मैं इस मामले की न्यायिक जांच का प्रस्ताव करता हूं।''

रिम्बुई ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उनकी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी उनके पद छोड़ने के निर्णय का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा, '' मैंने अपने दल के नेतृत्व से विचार-विमर्श करने के बाद ही इस्तीफा दिया है ताकि थांगखियु की मौत के मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।''

वहीं, मुख्यमंत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सरकार ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है क्योंकि गृह मंत्री रिम्बुई घटना से अवगत थे।

मेघालय सरकार ने समर्पण करने वाले उग्रवादी की पुलिस मुठभेड़ में मौत होने के बाद आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बीच रविवार को शिलांग में कर्फ्यू लगा दिया गया और कम से कम चार जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

चेरिस्टरफील्ड थांगखियु नामक उग्रवादी के समर्पण करने के बाद पुलिस ने एक मुठभेड़ में 13 अगस्त को उसे मार गिराया था। थांगखियु के शव को रविवार को दफनाया गया, जिसके बाद इन क्षेत्रों से हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस ने बताया कि 2018 में समर्पण करने के बाद थांगखियु ने आईईडी विस्फोटकों से किये गए कई हमलों की साजिश रची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर