लाइव न्यूज़ :

बिरनीहाट तक मालगाड़ी सेवा शुरू करने का प्रयास कर रही मेघालय सरकार: संगमा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 13:37 IST

Open in App

शिलांग, 18 नवंबर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा है कि राज्य के खासी हिल्स क्षेत्र में बीरनीहाट तक मालगाड़ी सेवा शुरु करने के लिए राज्य सरकार सभी पक्षों से बात करेगी। मेघालय के खासी हिल्स क्षेत्र में कई संगठन 20.5 किलोमीटर लंबी तेतेलिया-बिरनीहाट रेल लाइन के निर्माण के विरोध कर रहे हैं।

विरोध कर रहे समूहों का कहना है कि राज्य में बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने की व्यवस्था किए बिना रेल लाइन बिछाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा, “संबंधित पक्षों से बात की जाएगी ताकि तात्कालिक तौर पर यात्री रेलगाड़ी नहीं तो मालगाड़ी की सेवा शुरू की जा सके।”

संगमा ने कहा कि रेल लाइन का मुद्दा थोड़ा जटिल है क्योंकि यह ‘इनर लाइन परमिट’ (आईएलपी) की मांग कर रहे संगठनों से जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार और भारत सरकार इस पर (विधानसभा में 2019 में पारित हुआ आईएलपी प्रस्ताव) कायम है।”

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी मुद्दों पर बात करने का प्रयास कर रही है जो कई साल से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा रास्ता तलाश करने पर काम कर रही है जिससे बिरनीहाट तक यात्री रेलगाड़ी नहीं, तो कम से कम कोई मालगाड़ी सेवा शुरू की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड के दौरान हजारों ट्रक आते थे और उनपर खर्च अधिक होता था।

उन्होंने कहा, “रेलवे के आने से किफायती दरों पर सामान पहुंच सकेगा और बाहर से न तो ट्रक चालक आ पाएंगे और न हो यहां से बाहर जा पाएंगे। यह सब फायदे हैं।” रेलवे विरोधी समूहों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार मालगाड़ी की बात कर रही है यात्री रेलगाड़ी की नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए