लाइव न्यूज़ :

मेघालय सरकार चमड़ा बनाने के लिए अनानास के उपयोग को जांच रही

By भाषा | Updated: October 6, 2021 12:02 IST

Open in App

हैदराबाद, छह अक्टूबर मेघालय सरकार लोगों को जागरूक बनाने के लिए जलवायु परिवर्तन पर एक संग्राहलय का निर्माण करने के अलावा चमड़ा बनाने के लिए अनानास के उपयोग की जांच कर रही है। राज्य के वन एवं पर्यावरण और ऊर्जा के लिए कैबिनेट मंत्री जेम्स संगमा ने यह जानकारी दी।

टीआईई हैदराबाद द्वारा मंगलवार को आयोजित “टीआई स्थिरता शिखर सम्मेलन 2021” में ऑनलाइन दिए मुख्य संबोधन में संगमा ने कहा कि राज्य स्कूल पाठ्यक्रम में जलवायु परिवर्तन को एक विषय के तौर पर शामिल करने के लिए सबकी सहमति बनाने की प्रक्रिया में है।

शाकाहारी चमड़ा ऐसी सामग्री है जो सामान्य चमड़े जैसा होता है लेकिन जानवर के मांस के बजाय पौधों के किसी भाग से या कृत्रिम उत्पाद से बना हुआ होता है।

एक विज्ञप्ति में संगमा के हवाले से कहा गया, “मेघालय भारत के प्रमुख अनानास उत्पादक राज्यों में से एक है। यह भारत में उत्पादित कुल अनानास में आठ प्रतिशत का योगदान देता है। अनानास राज्य की सबसे महत्वपूर्ण फल फसल है। हम शाकाहारी चमड़े के लिए अनानास पर काम कर रहे हैं।”

इसमें कहा गया, “हम विद्यार्थियों को जागरूक बनाने के लिए स्कूल पाठ्यक्रम में जलवायु परिवर्तन को विषय के रूप में शामिल करने के लिए सर्वसम्मति बनाने पर भी काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता