लाइव न्यूज़ :

मेघालय सरकार ने पूर्वी खासी हिल्स जिले में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 20:25 IST

Open in App

शिलांग, 13 मई मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने बृहस्पतिवार को राज्य के सबसे अधिक प्रभावित पूर्वी खासी हिल्स जिले में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाने की घोषणा की।

लॉकडाउन और एक सप्ताह बढ़ाने का निर्णय कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया।

राज्य सरकार ने गत 8 मई को पूर्वी खासी हिल्स जिले में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया था।

संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिले में पांच मई रात 8 बजे से 10 मई सुबह 5 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया था।

राज्य की राजधानी शिलांग पूर्वी खासी हिल्स जिले में ही स्थित है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज कोविड-19 स्थिति पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपचाराधीन मामलों के बढ़ते रुख और जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने पूर्वी खासी हिल्स जिले में लॉकडाउन 24 मई 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।’’

उपमुख्यमंत्री प्रिस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा कि बृहस्पतिवार को जिले में कोविड​​-19 के 319 नये मामले सामने आये और 16 और मरीजों की मौत हो गई।

दिन के दौरान राज्य में कोविड-19 के कुल 3,726 उपचाराधीन मामलों में से जिले में अधिकतम मामले (2,121) सामने दर्ज किये गए।

स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने कहा कि मेघालय में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 591 नये मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि राज्य में 18 और मरीजों की मौत हो गई जिसमें से 16 मौतें पूर्वी खासी हिल्स जिले में हुई।

वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, दिन के दौरान 228 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान