लाइव न्यूज़ :

भारत-इज़राइल कृषि परियोजना से मेघालय के किसानों को लाभ मिलेगा: संगमा

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:26 IST

Open in App

शिलांग, चार नवंबर भारत और इज़राइल के बीच की एक परियोजना के तहत मेघालय में दो उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होने की संभावना है। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी आय बढ़ाने में मदद करने के लिए प्रौद्योगिकी से लैस करना है।

मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मेघालय ने दो जिलों- ईस्ट खासी हिल्स और ईस्ट गारो हिल्स में केंद्र बनाने के लिए भारत सरकार और इज़राइल का समर्थन मांगा है।

संगमा ने इज़राइल के राजदूत डॉ. रॉन मलका और विशेषज्ञों की उनकी टीम के साथ यहां आयोजित एक वार्ता के बाद कहा, "हमने केंद्र को सब्जियों के लिए ईस्ट खासी हिल्स के जोंगसा में और खट्टे फलों के लिए ईस्ट गारो हिल्स के दावाग्रे में केंद्र स्थापित करने में मदद के लिए प्रस्ताव भेजे थे।"

संवाददाता सम्मेलन में मौजूद मलका ने कहा कि यह परियोजना किसानों की आय को दोगुना करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप होगी।

भारत एक कृषि परियोजना के लिए इजराइल के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसका उद्देश्य उपज बढ़ाने और फसलों की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से किसानों को प्रौद्योगिकी के साथ तेजी से जोड़ने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करना है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां