लाइव न्यूज़ :

मेघालय ने नीदरलैंड, ब्रिटेन को हल्दी, अदरक पाउडर का निर्यात किया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 16:52 IST

Open in App

शिलॉन्ग, 23 जून मेघालय के मंत्री बांटीडोर लिंगदोह ने बुधवार को बताया कि लकाडोंग हल्दी और अदरक पाउडर को पहली बार नीदरलैंड और ब्रिटेन को निर्यात किया गया है।

हल्दी की लकाडोंग किस्म वेस्ट जयंतिया हिल्स के लकाडोंग इलाके में पैदा होती है। इसे दुनिया में हल्दी की सबसे अच्छी किस्मों में से एक माना जाता है, जिसमें करक्यूमिन की मात्रा लगभग 6.8 से 7.5 प्रतिशत होती है।

लिंगदोह ने बताया कि उच्च गुणवत्ता वाला अदरक पाउडर री-भोई जिले के गांवों से प्राप्त किया जाता है। मंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘करीब 150 किलोग्राम लकाडोंग हल्दी और 150 किलोग्राम अदरक पाउडर नीदरलैंड भेजा गया। इसके अलावा, 210 किलोग्राम लकाडोंग हल्दी और पांच किलोग्राम अदरक पाउडर ब्रिटेन भेजा गया है।’’

उन्होंने कहा कि इन दोनों देशों में उपभोक्ताओं की मांग के बाद यह निर्यात परीक्षण के तहत किया गया है और राज्य सरकार ने इस प्रक्रिया में सहायता की थी।

मंत्री ने कहा कि इन दो जिलों में महिला स्वयं सहायता समूहों से प्राप्त इन उत्पादों का निर्यात पिछले साल शुरू हो गया होता, लेकिन महामारी के कारण ऐसा नहीं किया जा सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है