लाइव न्यूज़ :

Meghalaya Elections 2023: 11 सीटों पर नेशनल पिपुल्स पार्टी आगे, कांग्रेस-भाजपा ने 3-3 सीटों पर बनाई बढ़त

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 2, 2023 10:11 IST

मेघालय में मतगणना के शुरूआती रूझान में 11 सीटों पर नेशनल पिपुल्स पार्टी आगे है। वहीं कांग्रेस और भाजपा ने भी 3-3 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। मेघालय की कुल 59 सीट पर चल रहे मतगणना में एनपीपी, भाजपा, कांग्रेस में सीधे टक्कर देखने को मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय चुनाव के मतगणना में मिल रहे शुरूआती रूझान में 11 सीटों पर नेशनल पिपुल्स पार्टी आगेकांग्रेस और भाजपा ने भी 3-3 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई हैमेघालय की कुल 59 सीट पर हो रहे मतगणना में एनपीपी, भाजपा, कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर

Meghalaya Election Result Election Results 2023: मेघालय विधानसभा चुनाव के मतगणना में मिल रहे शुरूआती रूझान में 11 सीटों पर नेशनल पिपुल्स पार्टी आगे है। वहीं कांग्रेस और भाजपा ने भी 3-3 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। तृणमूल कांग्रेस भी 2 सीटों पर विरोधियों से आगे है। अभी तक कुल 32 सीटों के मतगणना के रूझान सामने आये हैं।

मेघालय की कुल 59 सीट पर चल रहे मतगणना में एनपीपी, भाजपा, कांग्रेस में सीधे टक्कर देखने को मिल रहा है। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 31 सीट की जरूरत है।

मेघालय में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य की 60 विधानसभा सीट में से 59 के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। मतों की गिनती राज्य के 13 केंद्रों पर हो रही है। सोहियोंग विधानसभा पर उम्मीदवारों में से एक के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ. आर. खरकोनगोर ने बताया कि मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 22 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। चुनाव पश्चात सर्वेक्षणों में मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान है।

ऐसी अटकले हैं कि सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) चुनाव के बाद संभावित गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बातचीत कर रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिलांग में 14 और तुरा में 11 मतगणना कक्ष की व्यवस्था की गई है। राज्य भर में 500 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।

निर्वाचन आयोग ने चार मार्च शाम चार बजे तक विजय जुलूसों पर रोक लगा रखी है।विधानसभा पर उम्मीदवारों में से एक के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

टॅग्स :मेघालय विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह