लाइव न्यूज़ :

कैंसर के मामलों की सबसे अधिक दर के मामले में दूसरे स्थान पर मेघालय का जिला: मंत्री

By भाषा | Updated: March 11, 2021 17:49 IST

Open in App

शिलांग, 11 मार्च मेघालय के स्वास्थ्य मंत्री ए एल हेक ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में तंबाकू से संबंधित कैंसर के सबसे अधिक मामले हैं और यह जिला कैंसर के मामलों की सबसे अधिक दर के मामले में दूसरे स्थान पर है।

हेक ने विधानसभा में कहा, ''हां, यह तथ्य है कि राष्ट्रीय कैंसर पंजीकरण कार्यक्रम और कैंसर संबंधी आंकड़े 2020 के अनुसार मेघालय का पूर्वी खासी पर्वतीय जिला कैंसर के मामलों की सबसे अधिक दर के मामले में दूसरे स्थान पर है। यह तथ्य है कि पूर्वी पर्वतीय खासी जिले में महिलाओं और पुरुषों दोनों के बीच तंबाकू के इस्तेमाल से होने वाले कैंसर के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।''

उन्होंने कहा कि जिले में तंबाकू के इस्तेमाल से होने वाले कैंसर की दर पुरूषों में 66.9 प्रतिशत जबकि महिलाओं में 43.1 प्रतिशत है, जो देश के किसी भी जिले में सबसे अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि बीते पांच साल में पूर्वी खासी पर्वतीय जिले, पश्चिमी खासी पर्वतीय जिले, जयंतिया हिल्स और रि-भोई जिले में 7,014 लोग कैंसर से पीड़ित पाए गए हैं।

वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन चार जिलों में बीते पांच साल के दौरान कैंसर के चलते 3,281 लोगों की मौत हुई, जिनमें 2,068 पुरुष हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां