लाइव न्यूज़ :

मेघालय: कांग्रेस को एक और झटका, छात्र इकाई एनएसयूआई के 600 सदस्यों ने पार्टी छोड़ी

By विशाल कुमार | Updated: December 4, 2021 10:29 IST

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बंशरेलांग पिंगरोप ने कुछ महीने पहले मेघालय प्रदेश कांग्रेस समिति (एमपीसीसी) के अध्यक्ष की कमान संभालने वाले सांसद विंसेंट एच. पाला पर गैरपेशेवर रवैये का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय में एनएसयूआई के करीब 600 सदस्यों ने 2 दिसंबर को इस्तीफा दे दिया।कुछ दिन पहले एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बंशरेलांग पिंगरोप ने इस्तीफा दे दिया था।इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के नेतृत्व में कांग्रेस के 12 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था।

गुवाहाटी:मेघालय में अपने प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को एक और झटका देते हुए उसकी छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के करीब 600 सदस्यों ने राज्य की पूर्वी खासी हिल्स जिला इकाई की सदस्यता से 2 दिसंबर को इस्तीफा दे दिया।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, जबकि हाल ही में गुवाहाटी यूनिवर्सिटी के पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स यूनियन के चुनाव में एनएसयूआई ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बंशरेलांग पिंगरोप ने कुछ महीने पहले मेघालय प्रदेश कांग्रेस समिति (एमपीसीसी) के अध्यक्ष की कमान संभालने वाले सांसद विंसेंट एच. पाला पर गैरपेशेवर रवैये का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था।

पिंगरोप ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन को लिखे एक पत्र में कहा था कि एमपीसीसी में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए हम अनाथों की तरह रह गए थे. उन्होंने शिकायत की थी कि राज्य कांग्रेस प्रमुख को कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के लिए कोई सम्मान नहीं है।

कांग्रेस की मेघालय इकाई अक्टूबर में तब संकट में घिर गई जब पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल एम. संगमा के नेतृत्व में उसके 12 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके इस कदम के लिए भी पाला को कमान देने को माना गया।

बीते 1 दिसंबर को कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जेम्स लिंगदोह और महासचिव मानस दास गुप्ता ने भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भी पाला के खिलाफ भी शिकायत की थी। 

यही नहीं राज्य की गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव में इस साल की शुरुआत में 12 सीटें जीतने के बाद भी विपक्षी कांग्रेस वहां संकट में है. क्योंकि पार्टी के अधिकांश जिला परिषद सदस्यों ने संगमा के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है।

टॅग्स :मेघालयकांग्रेसNSUIमुकुल संगमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह