लाइव न्यूज़ :

मेघालय कांग्रेस विधायकों का टीएमसी के साथ विलय संवैधानिक: मुकुल संगमा

By भाषा | Updated: December 8, 2021 20:33 IST

Open in App

शिलांग, आठ दिसंबर मेघालय में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए कांग्रेस के 10 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष मेतबाह लिंगदोह द्वारा जारी कारण-बताओ नोटिस पर बुधवार को व्यक्तिगत रूप से जवाब दाखिल किया और अपने विलय को संवैधानिक बताते हुए उन्हें अयोग्य करार न देने का आग्रह किया।

पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा समेत 12 विधायकों के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 18 से घटकर अब छह रह गई है। कांग्रेस ने इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत कर संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत 10 विधायकों को अयोग्य करार देने की अपील की थी।

संगमा ने कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के दौरान नौ अन्य विधायकों का नेतृत्व करते हुए कहा कि कांग्रेस विधायकों के टीएमसी में विलय के लिये संविधान की दसवीं अनुसूची के पैराग्राफ 4 के प्रावधानों के तहत सभी आवश्यकताओं को पूरा किया गया है।

विधायकों को अयोग्य ठहराने की अपील के लिये कांग्रेस पर निशाना साधते हुए संगमा ने कहा, ''10 विधायकों के खिलाफ दायर याचिकाएं और कुछ नहीं बल्कि पूरी तरह से गलत व्याख्या और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर एक मनगढ़ंत कहानी बनाने के प्रयास का प्रतिबिंब हैं।''

कांग्रेस विधायक दल के नेता अम्परिन लिंगदोह ने कहा था कि टीएमसी में शामिल होने वाले दो अन्य विधायकों चार्ल्स पनग्रोप और शीतलांग पाले के खिलाफ अलग-अलग याचिकाएं जल्द ही दाखिल की जाएंगी।

पिछले महीने की 25 तारीख को राजनीतिक तख्तापलट के बाद टीएमसी मेघालय विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल बन गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे