लाइव न्यूज़ :

मेघालय कोयला खदान हादसा : बचाव अभियान मंगलवार को भी रहा जारी

By भाषा | Updated: June 1, 2021 14:12 IST

Open in App

शिलांग एक जून मेघालय के जयंतिया जिले में एक कोयला खदान के अंदर फंसे हुए कम से कम पांच प्रवासी श्रमिकों का पता लगाने के लिए मंगलवार को भी राहत एवं बचाव अभियान जारी रहा। लापता हुए प्रवासी श्रमिक असम और त्रिपुरा के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

यह हादसा रविवार को उम्पलेंग इलाके में उस समय हुआ जब डायनामाइट विस्फोट के बाद खदान में पानी भर गया और श्रमिक उसमें फंस गए।

पुलिस अधीक्षक जगपाल सिंह धनोआ ने बताया कि खदान के प्रबंधक को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। खदान प्रबंधक इस हादसे के बाद फरार हो गया और उसने लोगों को इसका खुलासा नहीं करने की धमकी भी थी।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस मामले में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जोकि कोरोना वायरस से संक्रमित है इसलिए उसे एक सरकारी केन्द्र में रखा गया है।

राज्य सरकार के मुताबिक खदान में असम के चार जबकि त्रिपुरा का एक श्रमिक फंसा हुआ है।

इस बीच, विपक्ष के नेता मुकुल संगमा ने इस घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मेघालय में अवैध कोयला खनन बिना रोक-टोक के चल रहा है।

कांग्रेस नेता ने इससे पहले भी राज्य में अवैध और अवैज्ञानिक खनन और कोयले के परिवहन का मुद्दा उठा चुके हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने 2014 में अपने एक फैसले में असुरक्षित और अवैज्ञानिक तरीके से कोयला खनन और उसके परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां