मेघालय के मुख्यमंत्री ने विपक्षी विधायकों के साथ 'क्रिसमस गीत' गाया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:26 IST2021-12-21T22:26:27+5:302021-12-21T22:26:27+5:30

Meghalaya CM sings 'Christmas song' with opposition MLAs | मेघालय के मुख्यमंत्री ने विपक्षी विधायकों के साथ 'क्रिसमस गीत' गाया

मेघालय के मुख्यमंत्री ने विपक्षी विधायकों के साथ 'क्रिसमस गीत' गाया

शिलांग, 21 दिसंबर मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह ने प्रतिद्वंद्वी दलों को एक साथ लाते हुए क्रिसमस से पहले मंगलवार को विधायकों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सभी सदस्यों ने एक साथ ''कैरोल'' (क्रिसमस गीत) गाया।

लिंगदोह ने मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के साथ क्रिसमस गीत गाने में अगुवाई की जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चार्ल्स पी. ने भी इसमें हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, '' क्रिसमस पूर्व आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष, माननीय नेता प्रतिपक्ष और माननीय विधायकों के साथ ही हमारे सहयोगियों के साथ क्रिसमस कैरोल गाया। मेघालय आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Meghalaya CM sings 'Christmas song' with opposition MLAs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे