लाइव न्यूज़ :

Meghalaya Chunav 2023: शुरुआती रुझानों में TMC और NPP के बीच कांटे की टक्कर, भाजपा और कांग्रेस तीसरे और चौथे स्थान पर

By आजाद खान | Updated: March 2, 2023 13:59 IST

आपको बता दें कि राज्य की 60 विधानसभा सीट में से 59 के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। ऐसे में मतों की गिनती राज्य के 13 केंद्रों पर हो रही है। सोहियोंग विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों में से एक के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय में आज सुबह आठ बजे मतगणना जारी है। ऐसे में एनपीपी और टीएमसी में बीच काटे की टक्कर है।वहीं कांग्रेस और भाजपा इस तीसरे और चौथे स्थान पर नजर आ रही है।

Meghalaya Election Results 2023: उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। ऐसे में शुरुआती रुझानों की माने तो मेघालय में अभी केवल एनपीपी और टीएमसी में टक्कर होती दिखाई दे रही है। यहां पर तीसरे और चौथे स्थान पर भाजपा और कांग्रेस को देखा जा रहा है। 

शुरुआती रुझानों के अनुसार, मेघालय में एनपीपी आगे चल रही है और उसे अभी तक 20 सीट मिल चुके है। वहीं एनपीपी को कड़ी टक्कर देते हुए टीएमसी ने भी 16 सीट हासिल किए है। वहीं अगर बात करें भाजपी की तो उसे आठ और कांग्रेस को सात सीटे मिली है। 

राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी

मेघालय में गुरुवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य की 60 विधानसभा सीट में से 59 के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। मतों की गिनती राज्य के 13 केंद्रों पर हो रही है। सोहियोंग विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों में से एक के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। 

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की हुई थी 22 टुकड़ियां तैनाती

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ. आर. खरकोनगोर ने बताया कि मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 22 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। चुनाव पश्चात सर्वेक्षणों में मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान है। ऐसी अटकले हैं कि सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) चुनाव के बाद संभावित गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बातचीत कर रही है। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिलांग में 14 और तुरा में 11 मतगणना कक्ष की व्यवस्था की गई है। राज्य भर में 500 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। निर्वाचन आयोग ने चार मार्च शाम चार बजे तक विजय जुलूसों पर रोक लगा रखी है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मेघालय विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023BJPटीएमसीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह