लाइव न्यूज़ :

मेघालय उपचुनाव: सत्तारूढ़ एनपीपी को दो सीटों पर और एक पर यूडीपी को मिली जीत

By भाषा | Updated: November 2, 2021 18:30 IST

Open in App

शिलांग, दो नवंबर मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नीत मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) को मंगलवार को तीन विधानसभा सीटों पर जीत मिली, जहां 30 अक्टूबर को उप चुनाव हुए थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खार्कोंगोर ने बताया कि नेशनल पीपुल्स पार्टी ने कांग्रेस से राजबाला और मावरेंगकेंग विधानसभा सीटें छीन ली। वहीं एमडीए सरकार में सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को मावफलांग सीट पर जीत हासिल हुई।

राजबाला सीट से एनपीपी के उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुस सालेह ने कांग्रेस की अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी हसीना यास्मीन मंडल को 1,926 मतों से हराया। मंडल के पति आजाद जमान के निधन के बाद इस सीट पर विधानसभा चुनाव कराना पड़ा। मंडल को 9,897 मत जबकि सालेह को 11,823 मत मिले।

अधिकारी ने बताया कि यूडीपी के अशाहेल डी शिरा 7,247 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मावरेंगकेंग विधानसभा सीट पर एनपीपी के पिनिएड सिन्ह सियेम ने कांग्रेस के उम्मीदवार एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हाईलैंडर खारमलकी को 1,816 मतों के अंतर से हराया। सियेम को 14,177 जबकि खारमलकी को 12,361 मत मिले।

वहीं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) की तरफ से मावफलांग सीट पर पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी यूगेनेसन लिंगदोह ने कांग्रेस के के सी खाइरेम को हराया। यूगेनेसन के विधायक पिता एस के सुन की इस साल की शुरुआत में कोविड-19 से मौत हो गई थी। पूर्व खिलाड़ी को 13,285 जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार को 8,884 वोट मिले। वहीं नेशनल पीपल्स पार्टी का उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा।

मावरेंगकेंग और राजबाला से कांग्रेस विधायकों और मावफलांग से निर्दलीय विधायक की मौत के कारण उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी। मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने ट्विटर पर कहा कि उनके उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कर लोगों ने अपनी पसंद जाहिर कर दी। उन्होंने इसे जनता की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोग उनकी सरकार के विकास कार्यों से अवगत हैं और आज का परिणाम यह बताता है कि लोग विकास चाहते हैं।

इस परिणाम के साथ ही 60 सीटों वाली विधानसभा में एनपीपी के सदस्यों की संख्या 23 और यूडीपी के सदस्यों की संख्या आठ हो गई। भाजपा और पीपल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के साथ क्रमश: दो और चार विधायक हैं। विपक्षी पार्टी कांग्रेस की संख्या अब 19 से घटकर 17 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos