लाइव न्यूज़ :

मेघालय : भारतीय प्रेमी के पास आई बांग्लादेशी लड़की परिवार के पास लौटी

By भाषा | Updated: March 19, 2021 20:44 IST

Open in App

शिलांग, 19 मार्च मेघालय के रहने वाले 23 वर्षीय प्रेमी के साथ रहने के लिए गैर कानूनी तरीके से सीमा पार कर आई 16 वर्षीय बांग्लादेशी किशोरी अपने परिवार के पास लौट गई है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लड़की को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया गया था।

उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की बांग्लादेश स्थित जमालपुर जिले के बिलवार चार गांव की रहने वाली थी और बृहस्पतिवार को मेघालय के साउथ वेस्ट गारो हिल्स जिले के ननीदिचार गांव में मिली।

प्रवक्ता ने बताया कि लड़की को पुलिस प्रतिनिधियों की उपस्थित में फ्लैग मीटिंग के दौरान बीजीबी को सौंपा गया।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, उसे परिवार को सौंप दिया गया है।

बीएसएफ के मेघालय फ्रंटियर के महानिरीक्षक हरदीप सिंह ने कहा कि ऐसे मामलों को सौहार्द्रपूर्ण माहौल में सुलझाया जाता है ताकि दोनों सीमा रक्षा बलों के बीच रिश्तों को मजबूत किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू