लाइव न्यूज़ :

पूर्व उग्रवादी नेता की मौत पर चर्चा का प्रस्ताव मेघालय विधानसभाध्यक्ष ने नकारा, विपक्ष का बहिर्गमन

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:11 IST

Open in App

शिलांग, 15 सितंबर मेघालय में विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार को विपक्षी कांग्रेस ने एक पूर्व उग्रवादी नेता की हाल में हुई हत्या पर चर्चा की अध्यक्ष द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद बहिर्गमन किया।

पार्टी ने मांग की कि 13 अगस्त के अभियान में शामिल वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को चेरिस्टरफील्ड थांगख्यू को गिरफ्तार करने में विफल रहने और इसके बजाय उन्हें यहां उनके आवास पर गोली मारने के लिये जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

स्थानीय विधायक पी टी साकमे द्वारा चर्चा की मांग को विधानसभा अध्यक्ष मेतबाह लिंगदोह द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाह इस मुद्दे पर सदन में दोनों पक्षों की तरफ से तीखी बयानबाजी हुई जिसके बाद विपक्षी सदस्य बहिर्गमन कर गए।

लिंगदोह ने पहले इस मुद्दे को बुधवार को चर्चा के लिये अधिसूचित किया था लेकिन बाद में अपना फैसला बदल दिया क्योंकि जांच लंबित है और मामला “अदालत के विचाराधीन” है।

विपक्ष के नेता मुकुल संगमा ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा से राज्य सरकार को “अपने रुख की समीक्षा करने और एक सजग निर्णय लेने का अवसर मिलेगा।”

संगमा ने कहा, “सरकार की मंशा बिल्कुल स्पष्ट है, वह चर्चा और बहस में शामिल नहीं होगी... इसलिए, हम मौजूदा सरकार के प्रति अपनी अस्वीकृति और विश्वास की पूर्ण कमी व्यक्त करने के लिए विधानसभा से बाहर चले गए।”

थांगख्यू की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब राज्य में हुई आईईडी विस्फोटों के सिलसिले में अपने घर पर छापेमारी के दौरान उसने एक पुलिस दल पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी। शिलांग के जाआव और मवलाई इलाकों से 15 अगस्त को आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें आई थीं, जब पूर्व उग्रवादी नेता का अंतिम संस्कार हुआ था।

मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने प्रतिबंधित हाइनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (एचएनएलसी) के पूर्व स्वयंभू महासचिव 54 वर्षीय थांगख्यू की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो