लाइव न्यूज़ :

नेतृत्व परिवर्तन के लिए नहीं हुई शाह के साथ बैठक : कर्नाटक के मंत्री

By भाषा | Updated: May 10, 2021 15:44 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 मई कर्नाटक के गृहमंत्री बसावराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि हाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई उनकी बैठक कोविड-19 महामारी को लेकर थी ना कि राज्य में किसी नेतृत्व परिवर्तन को लेकर।

बोम्मई ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारे दिल्ली दौरे का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं था। कोविड-19 महामारी के अलावा हमारे दिल्ली दौरे का कोई और कारण नहीं था। हमने ऐसी चर्चा (नेतृत्व परिवर्तन) तक नहीं की।’’

उल्लेखनीय है कि बोम्मई के साथ कर्नाटक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई विजयेंद्र के दिल्ली दौरे से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे।

यहां तक कि कुछ खबरों में यह तक कहा गया कि बोम्मई कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

हालांकि, पत्रकारों से स्थिति स्पष्ट करते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘नेतृत्व परिवर्तन का विचार ही दोषपूर्ण है। ऐसे समय जब सभी कोविड-19 महामारी से एकजुट होकर लड़ रहे हैं, इस तरह के विचार भी नहीं आने चाहिए। यह सच्चाई से दूर और झूठ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'