लाइव न्यूज़ :

करतारपुर गलियारा के स्वरूप पर चर्चा के लिए भारत-पाक विशेषज्ञों की 14 जुलाई को होगी बैठक

By भाषा | Updated: July 11, 2019 20:40 IST

विदेश कार्यालय ने दो जुलाई को कहा था कि पाकिस्तान ने मसौदा समझौता पर भारत के साथ दूसरे दौर की वार्ता करने के लिए 14 जुलाई का प्रस्ताव किया था, जिसे नयी दिल्ली ने स्वीकार कर लिया था।

Open in App

भारत और पकिस्तान के विशेषज्ञ करतारपुर गलियारा के स्वरूप को अंतिम रूप देने के लिए मसौदा समझौता पर चर्चा करने को लेकर रविवार को वाघा सीमा पर बैठक करेंगे। वे संबद्ध तकनीकी मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक गुरूद्वारा से जोड़ेगा तथा भारतीय सिख श्रद्धालुओं की वीजा मुक्त आवाजाही को सुगम बनाएगा।

श्रद्धालुओं को महज करतारपुर साहिब की यात्रा के लिए परमिट हासिल करनी होगी, जिसे सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव ने वर्ष 1522 में स्थापित किया था। पाक विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने अपनी साप्ताहिक न्यूज ब्रीफिंग में कहा, ‘‘भारतीय प्रतिनिधिमंडल वाघा में होने वाली वार्ता के लिए पाकिस्तान आएगा।’’

विदेश कार्यालय ने दो जुलाई को कहा था कि पाकिस्तान ने मसौदा समझौता पर भारत के साथ दूसरे दौर की वार्ता करने के लिए 14 जुलाई का प्रस्ताव किया था, जिसे नयी दिल्ली ने स्वीकार कर लिया था। इस ऐतिहासिक गलियारा के स्वरूप को अंतिम रूप देने के लिए दोनों देशों की पहली बैठक अटारी में मार्च में हुई थी।

तब14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ था। भारत ने गलियारा पर पाकिस्तान द्वारा नियुक्त कमेटी में कई खालिस्तानी अलगाववादियों की मौजूदगी पर अपनी चिंताओं से पाक को अवगत कराया था। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में भारत और पाकिस्तान इस गलियारे निर्माण के लिए सहमत हुए थे। 

टॅग्स :पाकिस्तानकरतारपुर साहिब कॉरिडोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह