लाइव न्यूज़ :

गहलोत सरकार के समर्थक निर्दलीय विधायकों की बैठक बुधवार को

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:58 IST

Open in App

जयपुर, 22 जून राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायकों की बैठक बुधवार को होगी। कहा जा रहा है कि यह बैठक राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए बुलाई गयी है।

इस बैठक से पहले मंगलवार को एक और निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व उनके समर्थक विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी ही सरकार गिराने का प्रयास करने वाले अब कार्यकर्ताओं के हित की बात कर रहे हैं।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस बैठक में बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए छह विधायक शामिल होंगे या नहीं। पहले इन विधायकों के भी बैठक में शामिल होने की बात की जा रही थी। गंगानगर से निर्दलीय विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा, ‘‘काफी दिनों से मुलाकात नहीं हुई थी इसलिए यह बैठक रखी गई है। इस बहाने से सभी साथियों से मुलाकात होगी और चर्चा भी हो जाएगी।’’ उल्लेखनीय है कि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जबकि राज्य सरकार ने हाल ही में अनेक नगरपालिकों व नगर परिषदों में बहुप्रतीक्षित राजनीतिक नियुक्तियां करनी शुरू की हैं और राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा फिर जोरों पर है। पायलट खेमा जहां राजनीतिक नियुक्तियों व मंत्रिमंडल विस्तार पर जोर दे रहा है, वहीं बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों ने हाल ही में कहा था कि आलाकमान को उन लोगों को ‘इनाम देना चाहिए जो पिछले साल के राजनीतिक संकट के समय सरकार के साथ खड़े रहे।’ राज्य में 13 निर्दलीय विधायक व छह बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक हैं।

इस बीच, गंगापुर सिटी से निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने मंगलवार को सचिन पायलट व उनके समर्थक विधायकों पर खुलकर हमला बोला। मीणा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए जिन लोगों ने सरकार को गिराने का प्रयास किया वे पार्टी कार्यकर्ताओं के हित की बात कर रहे हैं। ऐसा उदाहरण देश में और कहां देखने को मिलेगा।’’

मीणा ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा के इशारे पर राज्य सरकार को अस्थिर करने का काम किया जा रहा है। लेकिन राजस्थान की जनता इस सरकार को गिरने नहीं देगी...36 कौम के लोग इस सरकार के साथ है।’’ गहलोत के नेतृत्व में पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अशोक गहलोत ही राजस्थान में कांग्रेस को संभाल सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए