लाइव न्यूज़ :

2019 चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, एमपी में हारे प्रत्याशियों के हार का कारण जानने के लिए बुलाई बैठक

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 2, 2019 00:45 IST

विधानसभा चुनाव में अपेक्षा के अनुरुप परिणाम न आने और कई प्रत्याशियों द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र में भीतरघात की शिकायत की जाने के बाद अब कांग्रेस ने हारे हुए प्रत्याशियों की बैठक 3 जनवरी को बुलाई है.

Open in App

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों की बैठक 3 जनवरी को राजधानी में बुलाई है. कांग्रेस की इस बैठक में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ खुद प्रत्याशियों से हार के कारण जानेंगे, इसके अलावा संगठन स्तर पर कहां कमी रही इसकी जानकारी भी वे लेंगे. कांग्रेस ने यह बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत बुलाई है.

विधानसभा चुनाव में अपेक्षा के अनुरुप परिणाम न आने और कई प्रत्याशियों द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र में भीतरघात की शिकायत की जाने के बाद अब कांग्रेस ने हारे हुए प्रत्याशियों की बैठक 3 जनवरी को बुलाई है. यह बैठक मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर बुलाई गई है. हारे हुए प्रत्याशियों द्वारा चुनाव परिणाम आने और चुनाव के समय ही अपने क्षेत्रों में भीतरघात करने वाले नेताओं की शिकायत संगठन से की थी, इस शिकायत पर यह बैठक बुलाई गई है.

बैठक के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शिकायतों के आधार पर अपने स्तर पर एक टीम अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भेजकर शिकायतों की पुष्टि भी कराई है. इसके अलावा उन क्षेत्रों में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी की हार का असली कारण भी जाना है. अब प्रत्याशी जो कारण बताएंगे उन कारणों को और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा भेजी टीम द्वारा बताए गए कारणों के आधार पर हार का सही कारण जाना जाएगा. जहां पर भीतरघात की बात सही होगी, वहां पर कांग्रेस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के लिए अनुशंसा समिति को मामला देगी.

सूत्रों की माने तो कांग्रेस द्वारा यह बैठक लोकसभा चुनाव को देखते हुए बुलाई गई है. इस बैठक में उन विधानसभा क्षेत्रों जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी कम मतों से हारा था, वहां की कमजोरी को जानकार लोकसभा में इसे दूर करने का प्रत्याशी कांग्रेस करेगी. इसके बाद भीतरघातियों पर किस तरह से कार्रवाई की जाए यह तय किया जाएगा.

भीतरघात और बूथ मैनेजमेंट कमजोर होने की मिली शिकायत

कांग्रेस संगठन को हारे प्रत्याशियों में से अधिकांश प्रत्याशियों द्वारा की गई शिकायत में यह कहा गया है कि उनकी हार का प्रमुख कारण भीतरघाती थे. टिकट न मिलने के कारण नाराज हुए दावेदारों ने चुनाव के दौरान भीतरघात किया जिसके चलते विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ता दो भागों में बंट गया था और इसका फायदा भाजपा को मिला था. वहीं कुछ प्रत्याशियों ने इस आशय की भी शिकायत की है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी का बूथ मैनेजमेंट काफी मजबूत था. कांग्रेस कार्यकर्ता यहां पर सक्रिय नहीं था, इस वजह से भी उन्हें हार मिली है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे