लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी और पोप फ्रांसिस के बीच मुलाकात इतिहास के पन्नों में अंकित होने वाला क्षण: नड्डा

By भाषा | Updated: October 30, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोप फ्रांसिस की मुलाकात को इतिहास के किताबों में अंकित होने वाला अवसर बताया और कहा कि यह शांति, समरसता और अंतरधार्मिक संवाद (इंटरफेथ डायलॉग) के लिए एक बड़ा कदम है।

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष ने भारत में विभिन्न क्षेत्रों में ईसाई समुदाय के योगदान को भी रेखांकित किया।

नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत एक वाइब्रेंट और समावेशी लोकतंत्र है जहां ईसाई समुदाय ने राजनीति, सिनेमा, उद्योग और सशस्त्र सेनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की राह पर अग्रसर है।’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री की ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु के बीच मुलाकात इतिहास के किताबों में अंकित होने वाला अवसर है। यह शांति, समरसता और अंतरधार्मिक संवाद के लिए एक बड़ा कदम है।’’

भारत की कुल आबादी में ईसाई समुदाय2.5 प्रतिशत से भी कम है लेकिन गोवा, केरल और पूर्वोत्तर में इनकी संख्या महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को पोप फ्रांसिस से पहली बार आमने-सामने बैठक की और इस दौरान दोनों के बीच धरती को बेहतर बनाने के लिये जलवायु परिवर्तन से लड़ने तथा गरीबी को दूर करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिनसे फ्रांसिस ने 2013 में पोप बनने के बाद मुलाकात की है।

इससे पहले किसी भारतीय प्रधानमंत्री की किसी पोप से आखिरी मुलाकात 1999 में हुई थी, जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे और पोप जॉन पॉल द्वितीय भारत आए थे।

सूत्रों ने बताया कि मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल के दौरान पोप को भारत आने का न्योता दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?