लाइव न्यूज़ :

सबरूम में सीमा बाड़ को लेकर बीएसएफ और बीजीबी के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही

By भाषा | Updated: January 28, 2021 22:14 IST

Open in App

अगरतला, 28 जनवरी दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम उपमंडल में कांटेदार तार की बाड़ के निर्माण को लेकर बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही। बीएसएफ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक सूत्र ने बताया कि सबरूम के आयलमारा में पांच किलोमीटर की दूरी पर तार की बाड़ के निर्माण पर चर्चा करने के लिए बुधवार को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर की बैठक हुई जो बीजीबी की आपत्तियों के कारण अनिर्णायक रही।

सूत्र ने यहां बताया, ‘‘बीजीबी के साथ एक और बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी और समस्या का समाधान बातचीत के माध्यम से किये जाने की संभावना है क्योंकि दोनों सीमा रक्षकों और दोनों देशों के बीच संबंध बहुत सौहार्दपूर्ण हैं।’’

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने हाल ही में त्रिपुरा सरकार को सबरूम में शेष 5.58 किलोमीटर हिस्से में कांटेदार तार की बाड़ लगाने के लिए कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे