लाइव न्यूज़ :

मेरठ: छात्रा के धर्मांतरण का प्रयास करने वाला आरोपी ट्यूटर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 5, 2021 12:47 IST

Open in App

मेरठ, पांच फरवरी उत्तर प्रदेश की मेरठ जनपद की नौचंदी थाना पुलिस ने छात्रा के धर्म परिवर्तन का कथिस प्रयास करने वाले ट्यूटर अमान खान को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

थाना नौचंदी प्रभारी संजय वर्मा ने बताया, ‘‘शास्त्रीनगर सेक्टर-2 निवासी 12वीं की 18 वर्षीय छात्रा दो फरवरी को लापता हो गई थी। छात्रा के पिता की तहरीर पर नौचंदी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे तीन फरवरी को हापुड़ अड्डे से बरामद किया और बुधवार को ही उसे अदालत में पेश किया गया।’’

वर्मा ने बताया, ‘‘छात्रा ने अदालत में बयान दिया कि ट्यूशन पढ़ाने वाला अमान उसका धर्म परिवर्तन कराना चाहता था। इसके लिए छात्रा को धमकाया गया और कुछ रुपये भी दिए गए। धर्म परिवर्तन के लिए उसे दिल्ली में निजामुद्दीन इलाके की मस्जिद में बुलाया गया था।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि नौचंदी पुलिस द्वारा आरोपी अमान को चार फरवरी को शास्त्रीनगर सेक्टर 11 से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि छात्रा को उसके परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 506 और उत्तर प्रदेश के विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?