लाइव न्यूज़ :

मेरठः कुख्यात बदमाश उधम सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 23, 2021 12:47 IST

Open in App

मेरठ (उप्र), 23 जुलाई उतर प्रदेश के मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल के एक कुख्यात बदमाश उधम सिंह को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सरधना थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल का कुख्यात बदमाश उधम सिंह ‘डी-50’ गिरोह का सरगना है। वह कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। उस पर 65 से अधिक संगीन धाराओं में तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूत्रों से पता चला था कि उधम सिंह जेल से छुटने के बाद लोगों को धमका कर उनसे उगाही कर रहा थ।

एसएसपी के अनुसार, पिछले दिनों उधम सिंह ने गांव के ‘इंडियन बैंक’ के कर्मचारियों को बैंक ना खोलने के लिए धमकाया और जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ बैंककर्मियों को घर बुलाकर उनके साथ बदसलूकी भी की थी।

पुलिस ने बैंक के प्रबंधक गौरव राजपूत की तहरीर पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और बृहस्पतिवार को उधम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि उधम सिंह लंबे समय से जेल में ही था। करीब 10 दिन पहले बाराबंकी जेल से जमानत पर बाहर आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह