लाइव न्यूज़ :

मेरठ : मुंडाली में चार साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 22:47 IST

Open in App

मेरठ, आठ नवंबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के मुंडाली थाना क्षेत्र में चार साल के बच्चे की गला रेतकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। बच्चा रविवार दोपहर से लापता था। पुलिस के अनुसार मासूम का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला।

पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश में बच्चे की हत्या की बात सामने आई है। आगे की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

थाना मुंडाली पुलिस के अनुसार मृतक बच्चे की शिनाख्त भानु प्रताप (4) के रुप में हुई है। सिसौली गांव निवासी बच्चे के पिता वीर सिंह पेशे से कृषक हैं। पुलिस का परिजन के हवाले से कहना है कि भानु प्रताप कल दोपहर से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार दोपहर को भानु प्रताप का शव घर के पास ही उसके चाचा के घर के दायरे में बने पशुओं का चारा रखने के कमरे में पड़ा मिला। बच्चे की गर्दन पर धारदार हथियारों के निशान मिले।

मुंडाली थाना प्रभारी सुभाष चन्द सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस की एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती छानबीन में मृतक के परिवार की कुछ लोंगो से रंजिश की बात भी सामने आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग