लाइव न्यूज़ :

मेरठः प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा पर दर्ज मामले के विरोध में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 28, 2021 14:14 IST

Open in App

मेरठ, 28 सितंबर प्रतापगढ़ के सांगीपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद संगमलाल गुप्ता के साथ मारपीट के मामले में कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, उनकी बेटी और रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा मोना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के विरोध में पार्टी के स्थानीय नेताओं ने प्रदर्शन किया।

पार्टी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज होने के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला, और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में मेरठ के जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के लिए ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

प्रदर्शनकारी नेता ने कहा,‘‘ राज्य सरकार लोकतंत्र का ढांचा ध्वस्त कर रही है और विपक्ष की आवाज़ को दबा रही है। राज्य सरकार विपक्षी जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मामले दर्ज कराकर भूख, भय, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, महंगाई, महिला व बाल उत्पीड़न, दलितों पर अत्याचार, किसानों आदि के मुद्दों को उठने नहीं देना चाहती।’’

गौरतलब है कि शनिवार को प्रतापगढ़ में सांसद संगम लाल गुप्ता से मारपीट के मामले में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ समेत 27 नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं