लाइव न्यूज़ :

मेरठ: कांग्रेस की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में लड़कियों का हंगामा

By भाषा | Updated: December 19, 2021 21:08 IST

Open in App

मेरठ, 19 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांग्रेस ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत रविवार को मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की जिसके परिणाम को लेकर प्रतियोगियों द्वारा कथित तौर पर हंगामा किया गया, जिसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने तत्काल विजेता घोषित नहीं करने का फैसला किया।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि मैराथन की ड्रोन से वीडियोग्राफी हुई है और जो विजेता होगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने भाजपा की महिला नेताओं पर अव्यवस्था फैलाने का भी आरोप लगाया।

हालांकि, जिला कांग्रेस कमेटी ने शाम को विजेताओं के नामों की घोषणा की।

पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मैराथन दौड़ में जनपद के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों की 4500 छात्राओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि पांच किलोमीटर की बालिकाओं/महिलाओं की मैराथन दौड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम ,मेरठ से शुरू हुई और वहीं आकर समाप्त हुई।

कांग्रेस के समर्थन में यहां आए मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने इस मौके पर लड़कियों से प्रियंका गांधी वाद्रा के अभियान से जुड़ने और मुहिम को सफल बनाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह