मेरठ: दुकान में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 23, 2021 00:08 IST2021-11-23T00:08:33+5:302021-11-23T00:08:33+5:30

Meerut: Fire breaks out in shop, three dead | मेरठ: दुकान में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत

मेरठ: दुकान में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत

मेरठ (उप्र), 22 नवंबर उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के मवाना क्षेत्र में ''मोबिल ऑयल'' की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। आग की ऊंची लपटों और तेल के डिब्बों में विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

एसडीएम अमित गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जिनमें दुकान मालिक का बेटा और दो मजदूर शामिल हैं। इसके अलावा दो लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है।

हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी के. बालाजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के अलावा प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, मवाना में राजमार्ग पर सुभाष चौक के पास श्रवण कुमार की मोबिल ऑयल की दुकान में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इससे सटी साइकिल की एक दुकान भी आग की चपेट में आ गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Meerut: Fire breaks out in shop, three dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे