लाइव न्यूज़ :

मेरठः कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय लल्लू ने की महंत हत्या की सीबीआई जांच की मांग

By भाषा | Updated: September 23, 2021 00:06 IST

Open in App

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 22 सितंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की 29 सितंबर को प्रस्तावित महारैली की तैयारियों का जायजा लेने मेरठ आए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु के मामले की जांच उच्च न्यायालय की देखरेख में सीबीआई से कराने की मांग की।

लल्लू ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार दिवंगत महंत के अनुयायियों को भटका रही है, सच जनता से छिपाने का प्रयास किया जा रहा है जो गलत है।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘पुलिस प्रशासन ने बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कैसे तय किया कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। दिवंगत महंत के साथ रहने वालों का कहना है कि वह लिखना नहीं जानते थे, ऐसे में उन्होंने सुसाइड नोट कैसे लिखा?’’

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि किसानों, गरीबों, मजलूमों की आवाज उठाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेल काटा है, यातनाएं सही हैं। कांग्रेस ही है जो दलित, पिछड़ा, आदिवासी की आवाज उठाती हैं।

वहीं, मेरठ में ही राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक सुरेंद्र शर्मा ने भी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी के मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

रालोद नेता ने कहा कि इस मामले में पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता और सीबीआई जांच से ही सच्चाई सामने आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!