लाइव न्यूज़ :

मेरठः युवक की ईंट से कुचलकर नृशंस हत्या

By भाषा | Updated: September 24, 2021 00:50 IST

Open in App

मेरठ,23 सितंबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शहर से सटे थाना गंगानगर क्षेत्र में एक युवक की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी गुड्डू (28) के रूप में हुई। वह इंचौली के मसूरी गांव का मूल निवासी था। पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे व शरीर को इस कदर ईंट से कुचला हुआ था, जिससे पहचान कर पाना भी मुश्किल था। कई घंटों बाद युवक की शिनाख्त हो सकी। अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक की पत्नी ने सपना पति के सहकर्मी पर हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

गंगानगर पुलिस ने दर्ज तहरीर के आधार पर बताया कि गुड्डू गाजियाबाद के बेहटा हाजीपुर में इलेक्ट्रीशियन व प्लंबर का काम करता था। मृतक गुड्डू के ससुर सलापुर निवासी देवी सिंह बीमारी के चलते रक्षापुरम स्थित अपसनोवा अस्पताल में भर्ती हैं।

सपना ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह सुसर को देखने के लिए अपसनोवा अस्पताल आया था। रात में ही करीब दो बजे वह बाइक से वापस घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी।तलाश करने पर बृहस्पतिवार को गुड्डू का शव रक्षापुरम स्थित पार्क के नजदीक मिला।

सपना की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुड्डू के सहकर्मी जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग