लाइव न्यूज़ :

मेरठः भाजपा नेता ने टीके की दो खुराक ली, प्रमाणपत्र में पांच खुराक दर्ज

By भाषा | Updated: September 20, 2021 00:37 IST

Open in App

मेरठ, 19 सितंबर उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के सरधना इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता को कोरोना वायरस रोधी टीके की पांच खुराक लगाए जाने का प्रमाणपत्र मिलने का मामला सामने आया है।

यहां जिला मुख्यालय पर मिली जानकारी के अनुसार सरधना नगर के मोहल्ला धर्मपुरी निवासी रामपाल सिंह (73) ने संक्रमण से बचाव के लिए टीके की दोनों खुराक ले ली है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उनके नाम पर जो प्रमाणपत्र जारी किया है, उसमें तीन बार में पांच खुराक लगना दर्शाया गया है। साथ ही छठी खुराक की संभावित तिथि भी पर्चे पर लिखी गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

रामपाल हिंदू युवा वाहिनी में नगर संयोजक के साथ नगर में भाजपा के 79 नम्बर बूथ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को पहला और आठ मई को दूसरा टीका लगवाया।

सिंह ने कहा कि उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन के पोर्टल से अपना ऑनलाइन प्रमाणपत्र दिखवाया, यहां उन्हें पता चला कि उन्हें दो बार नहीं, बल्कि पांच बार टीका लगना दिखाया गया है। साथ ही छठा टीका आठ दिसंबर से जनवरी 2022 के बीच में लगवाने के लिए तिथि दी गई हैं।

इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अखिलेश मोहन का कहना है कि टीके की दो खुराक के लिए पोर्टल पर पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह पहला मामला है जिसमें एक ही व्यक्ति का छह बार टीका लगाने के लिए पंजीकरण हो गया। उन्होंने घटना को किसी की शरारत बताया है।

उन्होंने कहा कि घटना की जांच जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रवीण गौतम को सौंप दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान