लाइव न्यूज़ :

मेरठ: मामूली बात पर गुस्साए भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:20 IST

Open in App

मेरठ, 15 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से सटी कैलाश वाटिका में सोमवार रात को युवक ने पालतू कुत्तों का खाना नहीं बनाने से नाराज होकर अपनी 26 वर्षीय बहन की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

भावनपुर थाने के निरीक्षक रघुराज सिंह के अनुसार, आरोपी आशीष (27) थाना भावनपुर क्षेत्र के कैलाश वाटिका का निवासी है। घटना के समय आशीष और उसकी बहन पारुल ही घर पर थे जबकि बड़ा भाई योगेंद्र किसी काम से दिल्ली गया हुआ था। मां कहीं पड़ोस में गई हुई थी।

उन्होंने बताया कि आशीष कुत्तों का व्यापार करता है। उसने करीब 18 कुत्ते पाल रखे हैं। देर शाम आशीष ने बहन पारुल को इनके लिए खाना बनाने को कहा।

पुलिस के मुताबिक, इससे इंकार करने पर आशीष ने सोमवार रात करीब आठ बजे तमंचे से पारुल के सिर पर पीछे से गोली मारी, फिर एक गोली सीने में मारकर फरार हो गया।

सूचना पर भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात आरोपी आशीष को दबोच लिया गया। रात को ही योगेंद्र भी मेरठ पहुंच गए। देर रात आशीष के खिलाफ योगेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी