लाइव न्यूज़ :

देश के 146 राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों की एमईई रिपोर्ट जारी

By भाषा | Updated: January 11, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को देश के 146 राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों की प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (एमईई) रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया कि बाघों की वैश्विक की संख्या का 70 प्रतिशत और 60 प्रतिशत से अधिक तेंदुए भारत में पाया जाना देश की संपन्न जैव विविधता का प्रमाणपत्र है।

मंत्री ने यह भी घोषणा की कि इस वर्ष से दस सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय उद्यान, पांच तटीय एवं समुद्री पार्क और देश के शीर्ष पांच चिड़ियाघर को हर साल रैंक दिया जाएगा और सम्मानित किया जाएगा।

जावडेकर ने पहली बार रिपोर्ट जारी करते हुए कहा, ‘‘बाघों की वैश्विक संख्या का 70 प्रतिशत, एशियाई शेरों का 70 प्रतिशत और 60 प्रतिशत से अधिक तेंदुए भारत में मौजूद होना इसके संपन्न जैव विविधता का प्रमाणपत्र है, क्योंकि बाघ, शेर और तेंदुए खाद्य श्रृंखला के शीर्ष पर आते हैं और उनकी बढ़ती संख्या पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की कुशलता को दर्शाती है।’’

एमईई की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल का जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान और रायगंज वन्यजीव अभयारण्य, हिमाचल प्रदेश का सैंज और तीर्थन वन्यजीव अभयारण्यों के साथ-साथ हिमालयी राष्ट्रीय उद्यान को भारत के शीर्ष पांच राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के रूप में घोषित किया गया है।

उत्तर प्रदेश में दो वन्यजीव अभयारण्य - कछुआ डब्ल्यूएलएस और जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य और हरियाणा, असम और राजस्थान में एक-एक नीचे के पांच में शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में भारत में 903 संरक्षित क्षेत्रों का एक नेटवर्क है जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग पांच प्रतिशत है। उसने कहा कि संरक्षित क्षेत्रों की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए प्रबंधन प्रभावशीलता का मूल्यांकन आवश्यक है।

मंत्रालय ने कहा कि संरक्षित क्षेत्रों (पीए) का प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (एमएई) पीए प्रबंधकों के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में उभरा है क्योंकि इसका उपयोग सरकारों और अंतरराष्ट्रीय निकायों द्वारा संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन प्रणालियों की ताकत और कमजोरियों को समझने के लिए किया जा रहा है।

पर्यावरण मंत्री ने भारतीय चिड़ियाघरों की प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन रूपरेखा की भी शुरुआत की जिसमें देश के चिड़ियाघरों के मूल्यांकन के लिए दिशानिर्देश, मानदंड और संकेतक प्रस्तावित किये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया