भूकंप के झटकों से हिला असम और उत्तरी बंगाल, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
By भाषा | Updated: February 8, 2020 22:47 IST2020-02-08T22:47:31+5:302020-02-08T22:47:31+5:30
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण संस्थान के अनुसार इस भूकंप का केंद्र बोगांई गांव में अभयपुरी के पूरब में 16 किलोमीटर की दूरी पर था।

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)
Highlightsअसम और उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम को पांच तीव्रता का भूकंप आया लेकिन जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण संस्थान के अनुसार इस भूकंप का केंद्र बोगांई गांव में अभयपुरी के पूरब में 16 किलोमीटर की दूरी पर था।
असम और उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम को पांच तीव्रता का भूकंप आया लेकिन जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण संस्थान के अनुसार इस भूकंप का केंद्र बोगांई गांव में अभयपुरी के पूरब में 16 किलोमीटर की दूरी पर था।
सूत्रों के अनुसार इस भूकंप के झटके जलपाइगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार समेत उत्तरी बंगाल के कुछ जिलों में भी महसूस की गयी।
भूकंप के झटके शाम करीब छह बजे महसूस किये गये।