मेदिनीनगर केन्द्रीय कारागार के कैदी की इलाज के दौरान मौत

By भाषा | Updated: December 28, 2021 20:38 IST2021-12-28T20:38:18+5:302021-12-28T20:38:18+5:30

Medininagar Central Jail prisoner dies during treatment | मेदिनीनगर केन्द्रीय कारागार के कैदी की इलाज के दौरान मौत

मेदिनीनगर केन्द्रीय कारागार के कैदी की इलाज के दौरान मौत

मेदिनीनगर (झारखंड), 28 दिसंबर झारखंड के मेदिनीनगर में मंगलवार को केन्द्रीय कारागार के एक इलाजरत कैदी की मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कैदी अरविंद कुमार गुप्ता (41) पत्नी की हत्या मामले में पिछले छह वर्षों से कैद था, लेकिन कुछ दिनों से तबियत ठीक नहीं होने से उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि कैदी पलामू जिले के चौनपुर थानान्तर्गत सलतुआ गांव का निवासी था।

केन्द्रीय कारागार के अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृत कैदी मानसिक रूप से बीमार था। उसे पांच दिसंबर से इलाज के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि वह विचाराधीन बंदी था।

इस बीच, जिला प्रशासन ने कैदी के मौत की जांच के लिए मेदिनीनगर के अंचलाधिकारी जे के मिश्रा को नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Medininagar Central Jail prisoner dies during treatment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे