लाइव न्यूज़ :

नई दिल्ली: एमबीबीएस के छात्र ने एम्स हॉस्टल की छत से कूदकर दी जान, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का चल रहा था इलाज

By भाषा | Updated: August 11, 2020 05:45 IST

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 22 साल के एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी, जिसका मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देएम्स के 22 वर्षीय एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी।एमबीबीएस छात्र विकास को अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया था।पुलिस ने कहा कि कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है और मामले की जांच चल रही है।

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार की शाम 22 वर्षीय एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु के रहने वाले साल 2018 बैच के एमबीबीएस छात्र विकास को अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसकी कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज चल रहा था।

एम्स सूत्रों ने बताया कि उसने वार्ड से एक घंटे का ब्रेक लिया था। उसके बाद वह हॉस्टल 19 की छत पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। घटना की सूचना पुलिस को शाम करीब 6 बजे दी गई। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि वह छात्रावास की छत से कूद गया और उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार को उन्हें शव सौंप दिया जाएगा।

एम्स में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 10 जुलाई को 25 वर्षीय जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने कथित रूप से एम्स के डॉक्टरों के हॉस्टल की 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। मृतक की पहचान मनोरोग विभाग में काम करने वाले अनुराग कुमार के रूप में हुई थी। वह अवसाद का इलाज करा रहा था।

टॅग्स :एम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है