लाइव न्यूज़ :

नोएडा में मेडिकल की छात्रा ने खुदकुशी की

By भाषा | Updated: May 19, 2021 01:28 IST

Open in App

नोएडा, 18 मई उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के सेक्टर 22 में रहने वाली मेडिकल की एक छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते मंगलवार की रात को अपने घर में खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा ने आत्महत्या से पूर्व एक सुसाइड नोट लिखा है।

मौके पर पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 22 में रहने वाली 25 वर्षीय युवती डॉ प्रतिभा शर्मा ने मंगलवार की शाम को अपने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर, अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय से एमडीएस की कोर्स कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह