लाइव न्यूज़ :

चिकित्सा मंत्री ने कैंसर की जल्द पहचान के लिये सचल वैन सेवा की शुरुआत की

By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:05 IST

Open in App

जयपुर, तीन अगस्त राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने मंगलवार को कैंसर की जल्द पहचान (प्रिवेंटिव ऑनकोलॉजी) के लिये सचल वैन सेवा की शुरुआत की।

राजकीय कैंसर संस्थान को उपलब्ध करवाई गई इस वैन द्वारा कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जांचें मौके पर ही की जा सकेंगी। लगभग 1.25 करोड़ रुपये लागत की यह वैन राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण लिमिटेड के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कोष से प्राप्त हुई है।

डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि कैंसर की जल्द पहचान नहीं होना भी कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या की वजह है। उन्होंने कहा लक्षणों को जल्द पहचानने में यह वैन खासी कारगर होगी। उन्होंने कहा कि यह वैन प्रदेश के सुदूर गांवों में जाकर मरीजों की जांच करेगी और रिपोर्ट भी उसी समय उपलब्ध कराएगी।

शर्मा ने कहा कि देश में महिलाओं में स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर और पुरुषों में सिर एवं फेफड़ों के कैंसर आम हैं। उन्होंने कहा कि जल्द पहचान से 90 प्रतिशत से अधिक कैंसर रोगियों का पूर्ण उपचार संभव है। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि इस वैन में मेमोग्राफी मशीन, डिजिटल एक्स-रे, कोलपोस्कॉपी, पैप स्मियर तथा सिर और गर्दन के परीक्षण के लिए वीडियो एन्डोस्कॉपी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में अब तक कोई ‘प्रिवेंटिव ऑनकोलॉजी यूनिट’ नहीं थी। इस वैन से टेली कंसल्टेंसी सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही जनता के स्वास्थ्य पर शोध के लिए आंकड़ा भी उपलब्ध हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित