लाइव न्यूज़ :

चिकित्सा अवसंरचनाः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने 368 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:42 IST

Open in App

चेन्नई, नौ फरवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने राज्यभर में विभिन्न मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की नई इमारतों का शिलान्यास किया।

एक सरकारी विज्ञप्ति में मंगलवार को बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने चेन्नई में सरकारी किलपौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल (केएमसी), मदुरै में सरकारी राजाजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और कोयंबटूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमारतों का शिलान्यास किया। इनपर 368.2 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास किया गया था।

मुख्यमंत्री ने तिरूचेंदुर और परमाकुडी सरकारी अस्पतालों की 10.92 करोड़ रुपये लागत से बनाई गई इमारतों का उद्घाटन भी किया।

पलानीस्वामी ने राज्य के अलग अलग हिस्सों में बिजली उपकेंद्रों (स्टेशनों) और कृष्णगिरी एवं नमक्कल जिलों में सात उच्च माध्यमिक विद्यालयों की नई इमारतों का भी उद्घाटन किया।

युवा कल्याण और खेल विभाग के तहत नए बुनियादी ढांचे को समर्पित करने के अलावा उन्होंने केरम चैम्पियन के सगायाभारती को 40 लाख रुपये तथा शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश को पांच लाख रुपये का चेक दिया।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे