लाइव न्यूज़ :

साथी छात्र की हत्या के विरोध में मेडिकल कॉलेज विद्यार्थियों की लगातार दूसरे दिन हड़ताल

By भाषा | Updated: November 12, 2021 17:02 IST

Open in App

यवतमाल, 12 महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित वसंतराव नाइक राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के एक छात्र की हत्या के विरोध में अन्य विद्यार्थियों द्वारा शुरू की गई हड़ताल शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल पर गए विद्यार्थी मामले की फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र 24 वर्षीय अशोक पाल ठाणे का रहने वाला था और बुधवार को रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर कॉलेज के हॉस्टल में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था।

उन्होंने बताया कि पॉल को अस्पताल के दुर्घटना वार्ड में भर्ती किया गया जहां उसकी मौत हो गई।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सुरेंद्र भुयार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक महाविद्यालय के पदाधिकारियों को पहले लगा कि पाल के साथ कोई हादसा हुआ है लेकिन बाद में उसके सीने में चाकू से वार के निशान मिले।

इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है जबकि हत्या के विरोध में चिकित्सा महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थी और अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर बृहस्पतिवार को हड़ताल पर चले गए।

पूर्व मंत्री और दिगरस से शिवसेना विधायक संजय राठौड़, यवतमाल के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की।

इस दौरान प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में करने, महाविद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करने की मांग की।

राठौड़ ने संवाददाताओं से कहा कि वह विद्यार्थियों की मांगों को मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के समक्ष रखेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से भी हड़ताल खत्म करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो