लाइव न्यूज़ :

इजराइल, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, बहरीन सहित कई देशों से भारत पहुंची चिकित्सा सहायता

By भाषा | Updated: May 5, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई इजराइल, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, बहरीन आदि देशों से चिकित्सा सहायता की खेप बुधवार को भारत पहुंची जिसमें आक्सीजन सांद्रक, रैपिड टेस्टिंग कि ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटीलेटर, रेमडेसिविर की शीशियां, दवा आदि शामिल है।

इन देशों से भारत को यह चिकित्सा आपूर्ति ऐसे समय में भेजी गई है जब भारत कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है ।

इजराइल से भेजी गई चिकित्सा सहायता संबंधी यह खेप विशेष विमान से भारत लायी गई ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत और अमेरिका की सामरिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए, अमेरिका से आज सुबह रेमडेसिविर की 81000 शीशियां मुम्बई पहुंची ।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘एक दूसरे के साथ आगे बढ़ते हुए । आक्सीजन संयंत्र, 2.8 लाख रैपिड टेस्टिंग किट एवं अन्य चिकित्सा उपकरण के साथ अमेरिकी विमान भारत पहुंचा ।’’

बागची ने कहा, ‘‘अमेरिका के मजबूत सहयोग का तहे दिल से सराहना करते हैं । हमारी आक्सीजन क्षमता और मजबूत होगी ।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे मित्र आस्ट्रेलिया से 1056 वेंटीलेटर और 43 आक्सीजन सांद्रक तोहफे में प्राप्त होने सराहना करते हैं । हमारी समग्र सामरिक साझेदारी और मजबूत होगी ।’’

बागची ने ट्वीट कर बहरीन के समर्थन की भी जानकारी दी । उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के साझे इतिहास एवं सांस्कृतिक निकटता से युक्त करीबी द्विपक्षीय संबंध और आगे बढ़ेंगे ।

बागची ने यह भी बताया कि जिलिएड साइंसेज ने रेमडेसिविर की 1.5 लाख शीशियां दी हैं । उन्होंने इस ‘‘उदार योगदान’’ के लिये जिलिएड को धन्यवाद दिया।

दूसरी ओर, आईएनएस कोलकाता 40 मीट्रिक टन तरल चिकित्सा आक्सीजन, 200 आक्सीजन सिलिंडर, 4 आक्सीजन सांद्रक के साथ कुवैत से रवाना हो गया है ।

वहीं, इजराइली दूतावास ने कहा कि ऐसी और उड़ानों के जरिये आपात चिकित्सा सहायता पहुंचायी जायेगी । इसमें समूह एवं व्यक्तिगत आक्सीजन संयंत्र, श्वसन में सहायक उपकरण, दवा सहित अतिरिक्त चिकित्सा उपकरण शामिल हैं ।

इजराइल के राजदूत रॉन माल्का ने कहा, ‘‘ जरूरत के इस समय में दोनों लोकतंत्र मजबूती से साथ साथ खड़े हैं । इजराइल हमारे मित्र भारत को इस जटिल और कठिन समय में सहायता का हाथ बढ़ा रहा है । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 संकट के समय हमारी मित्रता और सहयोग मजबूत है और यह अधिक मजबूत होगा । भारत के साथ इस वैश्विक महामारी के खिलाफ संयुक्त लड़ाई को लेकर सहयोग को मैं काफी महत्वपूर्ण मानता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह