लाइव न्यूज़ :

ट्रम्प के कश्मीर पर मध्यस्थता पेशकश पर कांग्रेस नेता ने ली चुटकी, कहा- 'हाउडी मोदी' के तुरंत बाद पीएम मोदी को पहला उपहार

By भाषा | Updated: September 25, 2019 06:32 IST

मोइली ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "रविवार को टेक्सास के ह्यूस्टन में ट्रम्प के आगामी चुनाव प्रचार के लिये हुए भव्य कार्यक्रम 'हाउडी, मोदी' के बाद, डोनाल्ड ट्रम्प का मोदी को पहला उपहार कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश करना है।"

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने 'हाउडी, मोदी' कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि "भव्य कार्यक्रम" के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से "पहला उपहार" कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की उनकी पेशकश करना है।ट्रम्प ने ह्यूस्टन में कार्यक्रम के एक दिन बाद सोमवार को अपने आप को "बहुत अच्छा पंच’’ बताते हुए कहा था कि वह अगर भारत और पाकिस्तान राजी हों तो वह उनके बीच कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता कराने को तैयार हैं। ट्रम्प ने यह बात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मुलाकात के दौरान कही थीं।भारत का मानना है कि कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है और इसमें किसी भी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है। मोइली ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "रविवार को टेक्सास के ह्यूस्टन में ट्रम्प के आगामी चुनाव प्रचार के लिये हुए भव्य कार्यक्रम 'हाउडी, मोदी' के बाद, डोनाल्ड ट्रम्प का मोदी को पहला उपहार कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश करना है।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां