लाइव न्यूज़ :

विवाद समाधान का महत्वपूर्ण तंत्र है मध्यस्थता : सीजेआई

By भाषा | Updated: July 22, 2021 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्रिटिश लोगों और उनकी अदालत प्रणाली के आने से पहले भारत में आम तौर पर की जाती रही मध्यस्थता आज विवाद समाधान के सर्वाधिक महत्वपूर्ण तंत्रों में से एक है तथा भविष्य में भी इसकी उपयोगिता बढ़ती रहेगी।

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश लोगों ने न सिर्फ आधुनिक भारतीय न्याय प्रणाली की स्थापना की, बल्कि यह मिथक भी गढ़ा कि विवाद समाधान और न्याय के लिए काले कोट और गाउन पहनना तथा दलीलें प्रस्तुत करना आवश्यक है।

न्यायमूर्ति रमण ने कहा, ‘‘यह समय इस तरह के मिथकों और मतों को खत्म करने का है। सत्य यह है कि भारत में ज्यादातर वादियों को अनेक तरह की सामाजिक और आर्थिक बाधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें विवाद समाधान के त्वरित, किफायती और सुविधाजनक तरीके चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मध्यस्थता किसी विवाद से जुड़े पक्षों के लिए उपलब्ध एक ऐसा तंत्र है जिसमें उपर्युक्त विशेषताएं हैं। इस तथ्य के अतिरिक्त कि पक्षों के लिए यह किफायती, समय बचाने वाली और सुविधाजनक विधि है, मध्यस्थता का दूसरा आयाम यह है कि शायद पक्षों के लिए यह एक बेहतर विकल्प है।’’

प्रधान न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय से प्रशिक्षित मध्यस्थों द्वारा आयोजित ‘इंटरनेशनल वर्चुअल मीडिएशन समर स्कूल, 2021’ में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मध्यस्थता आज विवाद समाधान के सर्वाधिक महत्वपूर्ण तंत्रों में से एक है तथा भविष्य में भी इसकी उपयोगिता बढ़ती रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह