लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं मीडिया इकाइयां: ठाकुर

By भाषा | Updated: October 30, 2021 22:27 IST

Open in App

जयपुर, 30 अक्टूबर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाइयों को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिये हैं।

ठाकुर ने शनिवार को यहां सूचना प्रसारण मंत्रालय की राजस्थान में स्थित विभिन्न मीडिया इकाइयों के प्रमुखों के साथ बैठक की और इन इकाइयों के कार्यों की समीक्षा की।

सरकारी बयान के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले दिनों जनहित में कई नीतिगत निर्णय किए हैं जिन्हें प्रचार प्रसार के विभिन्न माध्यमों से समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने दूरदर्शन केन्द्र जयपुर में आयोजित इस बैठक में उन्होंने विभिन्न इकाइयों को अपनी गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में किये गये महत्वपूर्ण फैसलों को आमजन तक पहुंचाने में सभी मीडिया इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने दूरदर्शन और आकाशवाणी को अपने प्रस्तुतीकरण को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में विभिन्न मीडिया इकाइयों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि सभी मीडिया इकाइयां सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का उपयोग करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें।

बैठक में पत्र सूचना कार्यालय, लोक संपर्क ब्यूरो, दूरदर्शन तथा आकाशवाणी के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग