लाइव न्यूज़ :

मीडिया ने तरूण गोगोई को एक सुलभ नेता के तौर पर याद किया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 23:20 IST

Open in App

गुवाहाटी, 25 नवंबर असम के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे तरूण गोगोई के निधन के बाद मीडिया यहां उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में याद करेगी जो हमेशा खबरों के स्रोत के रूप में उपलब्ध रहे, राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा करते थे और लोगों की बेहतर तरीके से सेवा करने के लिए सुझाव मांगते थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लंबे समय तक पत्रकारों के बीच लोकप्रिय रहे -- 1971 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने जाने से लेकर 50 वर्षों के अपने राजनीतिक जीवन के दौरान।

उस समय के वरिष्ठ पत्रकारों से लेकर अभी की युवा पीढ़ी भी याद करती है कि कैसे गोगोई ने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को महत्व दिया और सरकार की विकास एवं कल्याण योजनाओं के रिपोर्ट को महत्व दिया।

वे उनसे कभी भी मिल सकते थे और गोगोई अपने विनम्र स्वभाव के कारण पत्रकारों के बीच लोकप्रिय रहे।

सोमवार को गोगोई के निधन के बाद अधिकतर पत्रकार इसे निजी क्षति मान रहे हैं।

असम पीसीसी के अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने से लेकर 2001 से 2016 तक मुख्यमंत्री रहने के दौरान उनका पत्रकारों से निजी संबंध रहा।

मुख्यमंत्री के तौर पर गोगोई ने बदले की भावना से कभी मीडिया घरानों के विज्ञापन तब भी नहीं रोके जब खबरों में उनकी या उनकी सरकार की आलोचना की गई।

2016 में भाजपा से हारकर विपक्ष में बैठने के दौरान भी गोगोई ने नियमित संवाददाता सम्मेलन किया।

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार मृणाल तालुकदार ने कहा, ‘‘तरूण गोगोई न केवल जनता के मुख्यमंत्री रहे बल्कि अपने अंतिम समय तक वह सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भी रहे।’’ ‘असम ट्रिब्यून’ के वरिष्ठ पत्रकार और गुवाहाटी प्रेस क्लब के महासचिव संजय राय ने कहा, ‘‘वह (गोगोई) सीधा बोलने वाले नेता थे। मुख्यमंत्री के तौर पर अपने शब्दों को कभी नहीं छुपाते थे, जिससे वह खबरों में बने रहते थे। उनके संवाददाता सम्मेलनों एवं कार्यक्रमों को कवर करने में मजा आता था।’’

यूएनआई की ब्यूरो चीफ सुष्मिता गोस्वामी ने कहा, ‘‘तरूण गोगोई हमेशा मीडिया के लिए सुगम रहे, खासकर तब जब कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा होती थी या कोई महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम होता था। कई नेता ऐसे समय में मीडिया से बात करने से बचते हैं लेकिन वह बोलने के लिए हमेशा तैयार रहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट