लाइव न्यूज़ :

सुवर्ण सौध में प्रवेश पर प्रतिबंध के खिलाफ मीडिया कर्मियों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:43 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), 22 दिसंबर कर्नाटक में ‘सुवर्ण सौध’ में वीडियो पत्रकारों के प्रवेश पर पुलिस प्रशासन द्वारा कथित रोक को लेकर विभिन्न मीडिया संस्थानों के कर्मियों खास तौर पर टेलिविजन में काम करनेवाले पत्रकारों ने परिसर के सामने बुधवार को प्रदर्शन किया। यहां विधानमंडल का सत्र चल रहा है।

हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के हस्तक्षेप के बाद विरोध प्रदर्शन एक घंटे के भीतर ही वापस ले लिया गया। कागेरी ने स्पष्ट किया कि न तो उनकी तरफ से और न ही उनके कार्यालय की तरफ से मीडिया को रोकने का कोई का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने गृह मंत्री और पुलिस आयुक्त (बेलगावी) से बात की। उन दोनों ने भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई नये निर्देश जारी नहीं किये है। ऐसा प्रतीत होता कि किसी स्तर पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई।’’

मीडियाकर्मियों ने जब उन्हें ‘पुलिस अधीक्षक के आदेश’ के बारे में बताया तो अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अगर कोई आदेश जारी किया गया है तो मैं उसके बारे में जानकारी लूंगा और उसकी सत्यता तथा पृष्ठभूमि के बारे में पता लगाऊंगा। इस बीच अध्यक्ष के तौर पर मैं सरकार और अधिकारियों को आपको सामान्य की तरह अपनी गतिविधियां जारी रखने की अनुमति देने का निर्देश दूंगा। आप अपना काम जारी रखें।’’

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर अपने उच्च अधिकारियों से निर्देश के बाद प्रवेश प्रतिबंधित किया था। मंगलवार को कुछ पत्रकार और वीडियो पत्रकार मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से प्रतिक्रिया लेने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे थे और इस घटना से वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो गए और उन्होंने सुवर्ण सौध परिसर में मीडिया को ‘नियंत्रित’ करने का निर्णय लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि विधानसभा में सरकार द्वारा धर्मांतरण विरोधी विधेयक पेश करने की पृष्ठभूमि में मीडिया के प्रवेश को प्रतिबंधित करने से कई तरह के संदेह उत्पन्न हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए