लाइव न्यूज़ :

मीडिया की आजादी को दबाया नहीं जा सकता, पतन के दौर से गुजर रहे हैं समाचार-पत्र :ममता

By भाषा | Updated: January 20, 2021 21:55 IST

Open in App

कोलकाता, 20 जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि मीडिया की आजादी को दबाया नहीं जाना चाहिए और समाचार-पत्र उद्योग पतन के दौर से गुजर रहा है।

बनर्जी ने कहा कि अगर अखबारों को स्वतंत्रता से लिखने नहीं दिया गया तो क्या लोकतंत्र उस तरह से काम कर पाएगा, जैसे उसे करना चाहिए।

बांग्ला दैनिक ‘बर्तमान’ के संस्थापक-संपादक बरुण सेनगुप्ता के जीवन और कार्यों को सम्मान देने के लिए स्थापित एक संग्रहालय का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मीडिया की आजादी को दबाया नहीं जा सकता। हालांकि अखबार उद्योग पतन के दौर से गुजर रहा है।’’

सेनगुप्ता का 2008 में निधन हो गया था। उनके जीवन पर रोशनी डालते हुए बनर्जी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार ने आम आदमी और विभिन्न विचारधाराओं के राजनीतिक दलों के साथ अच्छा संपर्क रखा।

उन्होंने कहा, ‘‘इन दिनों दिल्ली से एक फरमान आने के बाद सभी का मुंह बंद हो जाता है, लेकिन उन दिनों हालात बहुत अलग थे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि संग्रहालय के परिसर में एक पत्रकारिता संस्थान खोला जाता है तो राज्य सरकार जरूरी सहायता प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos