लाइव न्यूज़ :

मीडिया फाउंडेशन ने चमेली देवी जैन पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी मीडिया फाउंडेशन ने चमेली देवी जैन पुरस्कार के 2020 संस्करण के लिए नामांकन आमंत्रित किया है।

यह पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रतिवर्ष एक महिला पत्रकार को दिया जाता है।

इस संस्था ने पहली बार 1982 में यह पुरस्कार प्रदान किया था।

चमेली देवी जैन पुरस्कार विजेताओं में भारतीय पत्रकारिता के कुछ सबसे प्रसिद्ध और सम्मानित नाम शामिल रहे हैं।

फाउंडेशन ने कहा, "उन्होंने सामाजिक विकास, राजनीति, निष्पक्षता, लैंगिक न्याय, स्वास्थ्य, युद्ध, संघर्ष और उपभोक्ता मामलों जैसे विषयों के संदर्भ में एक नई तरह की पत्रकारिता शुरू की और उसे लोकप्रिय बनाया है।’’

संस्था ने कहा, "इस वार्षिक पुरस्कार की सफलता का श्रेय काफी हद तक स्वर्गीय बी जी वर्गीज के समर्पण और प्रतिबद्धता को जाता है, जो अटल सिद्धांत और बौद्धिक जिज्ञासा वाले और इस पेशे के सिद्धांत को बरकरार रखने वाले व्यक्ति थे।"

चयन के मानदंडों में उत्कृष्टता, विश्लेषणात्मक कौशल, सामाजिक चिंता, अंतर्दृष्टि, शैली, नवाचार, साहस और करुणा शामिल किये गये हैं।

फाउंडेशन ने कहा, "अन्य चीजें समान होने पर, प्राथमिकता छोटे शहर/ग्रामीण, भारतीय भाषा के पत्रकारों और जिन्हें उनके करियर में पहले (पुरस्कार) नहीं दिया गया है, को दिया जाएगा। नामांकन अंग्रेजी, हिंदी या किसी अन्य भारतीय भाषा में भेजे जा सकते हैं। प्रविष्टियों का विशेषज्ञों के एक स्वतंत्र पैनल द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा, जिसका (पैनल का) फैसला अंतिम होगा।"

प्रिंट, डिजिटल, ब्रॉडकास्ट और समसामयिकी पर आधारित वृत्तचित्र फिल्म मीडिया के पत्रकार इस पुरस्कार के लिए नामांकन भेज सकते हैं, जिनमें फोटोग्राफर, कार्टूनिस्ट और अखबारों के डिजाइनर भी शामिल हैं। नामांकन अनुरोध 30 जनवरी तक भेजा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां